छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में धर्मांतरण का मुद्दा फिर गरमा गया है। जिले की चार ग्राम पंचायतों सोगड़ा, चढ़िया, डूमरटोली और टेम्पू में ग्रामसभा के फैसले के बाद गांवों के रास्तों पर बोर्ड लगाए गए हैं। इनमें पास्टर, फादर और सिस्टर के गांव में आने पर रोक की बात लिखी गई है।
जशपुर विधायक रायमुनी भगत की मौजूदगी में भी बोर्ड लगाए गए। आदिवासी समाज के कुछ लोग इसे अपनी संस्कृति और परंपरा बचाने की पहल बता रहे हैं। वहीं, ईसाई आदिवासी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि धर्मांतरण जागरूकता से रोका जा सकता है, बोर्ड लगाने से नहीं।
ग्रामसभा के फैसले के बाद लगाए बोर्ड
दरअसल, जिले की 4 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने ग्रामसभा की बैठक में प्रस्ताव पास किया। इसके बाद गांवों के रास्तों पर बोर्ड लगाए गए। इनमें पास्टर, फादर और सिस्टर के गांव में आने पर रोक की बात लिखी गई है।
ग्रामीणों और आदिवासी समाज के लोगों का कहना है कि वे अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को बचाना चाहते हैं। उनका मानना है कि गांवों में धर्मांतरण की गतिविधियों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।