
अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई
इसी क्रम में खरसिया क्षेत्र में मंडी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त जांच टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण के दौरान कुल 115 कट्टी यानी 46 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया। दोनों मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान छपरीगंज, खरसिया निवासी श्री विक्की अग्रवाल के यहां 45 कट्टी यानी 18 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित मिला। जांच दल ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसी तरह खरसिया क्षेत्र के काफरमार स्थित श्री वरुण तिवारी के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। यहां जांच के दौरान 70 कट्टी यानी 28 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। इस मामले में भी संबंधित के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।