छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक हत्या का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रानी सागर में रहने वाला धरम गिरी 62 साल और उसका बेटा राजकुमार गिरी 40 साल के बीच मंगलवार की रात में विवाद हुआ।

जिसके कारण गुस्से में आकर राजकुमार ने अपने ही पिता के सिर के पीछे हिस्से पर कुल्हाड़ी से जोरदार वार कर दिया। जिससे खून से लथपथ हालत में धरम गिरी की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि राजकुमार गिरी शराब पीने का आदि था और उसका पिता उसे शराब पीने से मना करता था।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिए

मंगलवार की रात भी उसने राजकुमार को शराब पीने से मना किया तो उनके बीच विवाद हो गया और आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद परिजनों ने मामले जानकारी पुलिस को दी। ऐसे में पुलिस व एफएसएल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया है।

आगे की जांच की जा रही

इस संबंध में खरसिया SDOP सतीश भार्गव ने बताया प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली कि पिता के द्वारा शराब पीने से मना करने पर विवाद हुआ।

तब राजकुमार ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसके पिता की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर है और आगे की जांच की जा रही।

Exit mobile version