छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 55 साल के म्यूजिक टीचर ने 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ की

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 55 साल के म्यूजिक टीचर ने 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ की। घटना के समय छात्रा को सिर दर्द था और वह क्लास के आखिरी बेंच पर अकेली बैठी थी।

इसी दौरान टीचर ने उसे अकेला पाकर बैड टच किया। घटना के बाद छात्रा रोते हुए दूसरे शिक्षकों के पास पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दल्लीराजहरा पुलिस के अनुसार, घटना 5 अक्टूबर की है। 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा उस दिन स्कूल गई थी। दोपहर में सिर दर्द होने पर वह क्लास के आखिरी बेंच पर अकेली बैठ गई।

इसी दौरान 55 वर्षीय म्यूजिक टीचर वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद छात्रा रोते हुए स्कूल के दूसरे शिक्षकों के पास पहुंची। उसने उन्हें पूरी बात बताई। इसके बाद शिक्षकों ने छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजा

दल्लीराजहरा टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि परिजनों के थाने पहुंचने के बाद 22 नवंबर को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी निजी स्कूल में म्यूजिक टीचर है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 9(एफ), 10 और बीएनएस की धारा 74 के तहत अपराध दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।