
वीआईपी तिराहा चौक के पास बेबीलोन टॉवर में स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में इसी वेबसाइट से रजिस्ट्री हो रही है। इसकी तकनीकी खामियों या लोगों को कोई दिक्कत हो रही है तो इसकी जांच की जा रही है। प्रोजेक्ट सफल रहा तो राज्य के सभी 33 जिलों में लागू किया जाएगा।
राज्य में सबसे पहले रजिस्ट्री को ऑनलाइन करने के लिए ऑनलाइन सॉल्यूशन लांच किया गया। इसके बाद केंद्र सरकार का सॉफ्टवेयर एनजीआरडीएस लागू किया गया। अब तीसरा नया लेटेस्ट वर्जन धरोहर लांच किया गया है। गूगल प्ले स्टोर से भी इस एप को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। आधार नंबर डालते ही जमीन की खरीदी-बिक्री की जानकारी अपलोड हो जाएगी।