
स्कूटी से पहुंचे, चाकू दिखाकर लूटा सामान
पुलिस के मुताबिक, कुम्हारपारा के अक्षय कुमार 24 नवंबर की रात मोहल्ले से गुजर रहे थे। रात करीब 3 बजे स्कूटी सवार दो नाबालिग वहां पहुंचे। उन्होंने अक्षय का रास्ता रोककर चाकू दिखाया और उनकी जेब में रखा सामान लूटकर फरार हो गए।
पहली वारदात के कुछ देर बाद आरोपियों ने तालापारा के बजरंग चौक स्थित नवजीवन अस्पताल के पास एक दूसरे युवक को चाकू दिखाकर उसका मोबाइल और 900 रुपए लूट लिए। इसके करीब 30 मिनट बाद मंगला चौक बाइपास रोड पर श्रीवास धर्मशाला के पास तीसरी वारदात को अंजाम दिया। यहां उन्होंने एक राहगीर से झपटमारी की।
CCTV फुटेज से पकड़ में आए आरोपी
पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की जांच की। फुटेज की मदद से पुलिस पांचों नाबालिगों तक पहुंची और उन्हें पकड़ लिया।
दो स्कूटी से जाते थे, तीन पैदल रहते थे
पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि उन्होंने लूटपाट की पहले से योजना बना रखी थी। इनमें से दो नाबालिग स्कूटी से चाकू लेकर वारदात करने पहुंचते थे, जबकि बाकी तीन साथी आसपास पैदल घूमते थे। उनका काम किसी तरह की परेशानी होने पर दोनों साथियों की मदद करना था। इसी योजना के तहत उन्होंने तीनों वारदातों को अंजाम दिया था।