
जानकारी के अनुसार, किसान गोकरण पटेल अपने 22 वर्षीय बेटे परमेश पटेल के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान परमेश खेत में लगाए गए झटका तार की चपेट में आ गया। बेटे को तड़पता देख गोकरण उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही सहसपुर लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अवैध झटका तार पर कार्रवाई की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि खेतों में फसल बचाने के नाम पर अवैध रूप से झटका तार लगाए जा रहे हैं, जिससे पहले भी हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और किसानों के लिए सुरक्षित फसल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।