बिलासपुर में विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश कमरे में फंदे पर लटकती मिली है। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र ग्राम मनवा की है।

पुलिस के अनुसार ग्राम मनवा निवासी गंगोत्री पटेल (30) पति महेश पटेल गृहणी थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात महिला घर का काम निपटाने के बाद कमरे में सोने चली गई। जब सुबह परिजन की नींद खुली, तब कमरे में उसकी लाश साड़ी के फंदे पर झूल रही थी।

मौके पर पहुंची पुलिस, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

इस घटना की जानकारी तत्काल पचपेड़ी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और पीएम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

मायके और ससुरालवालों से पूछताछ कर रही पुलिस

प्रारंभिक जांच में महिला के आत्महत्या करने की बात सामने आई है, हालांकि इसके पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। रिश्तेदारों, आसपास के लोगों और मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

Exit mobile version