शनिवार रात रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई है

Chhattisgarh Crimesशनिवार रात रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई है। रायपुर में आधे घंटे के भीतर ही 30 MM पानी बरसा। इसे चलते कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई। टाटीबंध में घरों में पानी भर गया।

शनिवार शाम भी आधे घंटे की बारिश से मंडी गेट, बीजेपी ऑफिस और रोहिनीपुरम कॉलोनी में पानी भर गया था। दुर्ग, जगदलपुर और राजनांदगांव में भी अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे प्रदेश में मानसून अब सक्रिय हो चुका है और अगले दो दिन मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कई इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जताई है। लोगों से खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।

Exit mobile version