राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 8 से 14 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के तत्वावधान में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 8 से 14 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के तत्वावधान में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी।

आयोजन का सबसे खास आकर्षण ‘नो तिलक, नो एंट्री’ रहेगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा स्थल में प्रवेश से पहले तिलक लगाकर आने की अपील की है, ताकि सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा सके।

आयोजन से पहले वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में मुलाकात कर उन्हें कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि राज्यपाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम की डिटेल जानिए

कथा के कार्यक्रमों की शुरुआत 8 जुलाई को भव्य कलश यात्रा और भागवत महात्म्य के साथ होगी। 9 जुलाई को भीष्म पितामह, कुंती आगमन और पूतना वध, 10 जुलाई को गोवर्धन पूजा, अन्नकूट उत्सव और छप्पन भोग, 11 जुलाई को वामन अवतार, श्रीराम कथा और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा।

Exit mobile version