
जानकारी के अनुसार, पिकअप धमतरी से बाजार का सामान लेकर मैनपुर की ओर जा रहा था। मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप पिकअप सड़क पर पलट गई।
दुर्घटना के बाद वाहन में लदा सारा सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही मेचका थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल यातायात को सुचारु कराया।
पुलिस ने वाहन को हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि वाहन में अधिक सामान लोड होने और तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।