
हालांकि, अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
इस बीच, मरवाही वनमंडल के पिपरिया गांव से लगे जंगल में भीषण गर्मी और लू के कारण एक मादा भालू की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
अगर पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें, तो प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसमें सबसे अधिक 30 मिलीमीटर बारिश गरियाबंद जिले में रिकॉर्ड हुई, जबकि सुकमा और सूरजपुर के रामानुजनगर में 20-20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।