छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के लैलूंगा बाजार में रिटायर्ड शिक्षिका के गले का चैन किसी ने पार कर दिया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के लैलूंगा बाजार में रिटायर्ड शिक्षिका के गले का चैन किसी ने पार कर दिया। जिसके बाद घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और चैन स्नैचिंग व पाकेटमार गिरोह के 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके पास से 7 लाख की संपत्ति भ्ज्ञी जब्त की है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 4 इमलीपारा की रहने वाली मरियम टोप्पो 67 साल जो कि सेवा निवृत्त शिक्षिका है।

उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार को वह अपने पति के साथ लैलूंगा साप्ताहिक बाजार सब्जी खरीदने गई थी।

इसी दौरान पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले में पहनी करीब एक तोला वजनी सोने की चैन झपटकर फरार होने का प्रयास किया। पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें कुछ महिलाएं संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी।

Exit mobile version