
लापता बच्चों के नाम आयुष चौहान (10) और पीयूष चौहान (12) है। दोनों उरला थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित ज्ञानदीप स्कूल के पास के रहने वाले हैं।
बिना किसी को बताए घर से निकले
पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चे 8 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे बिना किसी को बताए घर से रेंजर साइकिल लेकर निकल गए। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर परिजनों ने उरला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले में उरला थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 311/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संभावित स्थानों पर भी खोजबीन कर रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि दोनों बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल उरला थाना या 94791-91032 पर सूचना दें।