रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अफसरों से कहा कि, रायपुर में विभाग का ट्रैफिक सेंस काम ही नहीं कर रहा

Chhattisgarh Crimesरायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अफसरों से कहा कि, रायपुर में विभाग का ट्रैफिक सेंस काम ही नहीं कर रहा है। एक जगह से दूसरे जगह जाने पर लोगों को 20 मिनट की बजाए घंटे भर लगते हैं। जबकि जाम की स्थिति पर पुलिसकर्मी थानों से बाहर नहीं निकलते है।

दरअसल, बुधवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। जिसमें उन्होंने शहर के ट्रैफिक स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की। अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई निर्देश भी दिए। इसका वीडियो भी सांसद ने फेसबुक पर शेयर किया है।

फेसबुक पर शेयर वीडियो में सांसद जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से ट्रैफिक की स्थिति को लेकर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पहले लोगों को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचने में 20 मिनट लगता था। अब 1-1 घंटे का समय लग रहा है। विभाग का ट्रैफिक सेंस बिल्कुल काम नहीं कर रहा है। वर्तमान में शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक की है।

थाने से बाहर नहीं निकलते जवान

आगे बृजमोहन ने कहा कि, जिन एरिया में ट्रैफिक जाम होता है, वहां पुलिस थाने के जवान थानों से बाहर ही नहीं निकलते हैं। उन्होंने पुरानी बस्ती थाने का उदाहरण देते हुए कहा कि, उस जगह पर आए दिन जाम लगा रहता है।

यही हालत पंडरी में भी दिखता है। शहर के कई पेट्रोल पंप के सामने सीमेंट के बैरिकेड लगाकर बंद किया गया है। उसे कुछ दूरी पर खोलना चाहिए जिससे गाड़ियां अंदर से होकर बाहर निकल जाए।

VIP रोड में भी जाम की स्थिति

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, VIP रोड में राम मंदिर से लेकर एयरपोर्ट की तरफ आए दिन जाम लगा रहता है। कोई यदि एक बार सड़क में घुस गया तो वह दूसरी तरफ से निकल नहीं पाता। जिससे वह भी जाम में फंसा रहता है।

उन्होंने ट्रैफिक अफसरों को सर्विस रोड पर अनावश्यक बेरीकैडिंग हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सड़क में एक दो किलोमीटर में कट रहने से जाम की स्थिति काम निर्मित होती है। सांसद से मिले निर्देश के बाद ट्रैफिक अफसर ने मौके में जाकर जांच करने और उचित समाधान निकालने की बात कही।

Exit mobile version