छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों की नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों की नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 9 जुलाई 2026 को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी किया गया। सभी अधिकारियों की नई पोस्टिंग तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

गृह विभाग के अनुसार, विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर पहले निरीक्षक (विशेष शाखा) से उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) और सहायक सेनानी के पद पर पदोन्नति दी गई थी। अब इन अधिकारियों को नई जगहों पर पदस्थ किया गया है।

सविता सिंह परिहार को विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से विशेष शाखा, भिलाई भेजा गया है। जबकि अरनोल्ड संतरी बढ़ा को जशपुर से विशेष शाखा, बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।

  • बृजेश कुमार भदौरिया- पीटीएस राजनांदगांव
  • अविनाश कुमार अग्रिहोत्री- एसटीएफ बघेरा, दुर्ग
  • हरीश कुमार तिवारी- एचसीएम सुरक्षा
  • अमित शर्मा- विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर
  • मनीष कुमार साहू- 21वीं वाहिनी, करकाभाट (बालोद)
  • शैलेन्द्र कुमार सेन- 17वीं वाहिनी, कबीरधाम
  • देवनारायण सिंह- 18वीं वाहिनी, मनेन्द्रगढ़
  • इन्द्रसेन बंजारे- 7वीं वाहिनी, भिलाई
  • मिलमन मिंज- 11वीं वाहिनी, जांजगीर
  • ओमप्रकाश सेन- एसटीएफ बघेरा, दुर्ग
  • राकेश कुमार सलाम- 14वीं वाहिनी, धनोरा (बालोद)
  • रामबहादुर शर्मा- 13वीं वाहिनी, बांगो (कोरबा)
  • शब्बीर अली- 15वीं वाहिनी, बीजापुर

गृह विभाग ने बताया कि सभी अधिकारियों की नई पोस्टिंग अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।