छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा असर सरगुजा संभाग में देखने को मिला। जहां कई जगह अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

रविवार को सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर इन 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 13 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। हालांकि, छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार जुलाई के दूसरे सप्ताह कमजोर पड़ गई है।

यही वजह है कि 1 जून से 11 जुलाई तक पूरे प्रदेश में औसत से 21% कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस अवधि के दौरान 252.4 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 320.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।

सरगुजा में ज्यादा असर, बस्तर में भी अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। हालांकि पूरे मानसून सीजन की बात करें तो अभी भी छत्तीसगढ़ में सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

यानी बारिश का सिलसिला बढ़ने के बावजूद प्रदेश अब भी मौसमी औसत से पीछे चल रहा है।

Exit mobile version