बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर के एनीकट में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक डूबने से बाल-बाल बच गया

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर के एनीकट में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक डूबने से बाल-बाल बच गया। स्थानीय युवक मोहन दादा और डायल 112 की टीम की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झारखंड के भंडारिया निवासी मनोहर पहले एनीकट के पास अर्धनग्न अवस्था में व्यायाम कर रहा था। कुछ देर बाद वह एनीकट में नहाने के लिए पानी में उतरा। पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने के लगभग पांच मिनट के भीतर 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान स्थानीय युवक मोहन दादा ने साहस दिखाते हुए पानी में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

समय रहते बचाई गई जान

युवक को बाहर निकालने के बाद उसकी हालत सामान्य नहीं थी। उसे तत्काल एनीकट के किनारे लिटाकर प्राथमिक सहायता दी गई, जिससे उसकी स्थिति में सुधार आया। समय रहते स्थानीय लोगों और 112 की टीम की तत्परता के कारण युवक की जान बच सकी। स्थानीय लोगों ने मोहन दादा की बहादुरी की सराहना की।

Exit mobile version