
उन्होंने युवक को पकड़कर लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वो लहूलुहान हो गया। पूछने पर कहा कि, सिर्फ किस किया हूं। नाबालिग से उसे चप्पल से पिटवाया गया, पैर पकड़कर माफी भी मंगवाई गई।
इसके बाद लोगों ने आरोपी को सीधे महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला महिला थाना इलाके का है।
भीख मांगकर गुजारा करती है पीड़िता, सूने पड़े भवन में रुकी थी
जानकारी के अनुसार, दरोगापारा रोड पर कांग्रेस का निर्माणाधीन भवन पिछले कुछ सालों से आधा-अधूरा और खुला पड़ा हुआ है। सामने का हिस्सा खुला होने के कारण यहां कचरा बीनने वाले और भीख मांगकर गुजारा करने वाले बेघर लोग अस्थायी रूप से शरण लेते हैं।
पीड़ित 14 साल की नाबालिग किशोरी भी अपनी मां के साथ अक्सर वहीं रुकती थी। कभी-कभी मां के जूटमिल स्थित घर चले जाने पर बच्ची बाकी लोगों के साथ वहीं रह जाती थी।
3 दिन तक किया दुष्कर्म, धमकी देकर दबाता रहा जुबान
दरोगापारा का रहने वाला आरोपी लब्बू उर्फ विजय सारथी (34) की पत्नी भी कचरा बीनने का काम करती है। पत्नी का काम होने के कारण आरोपी का अक्सर उस निर्माणाधीन भवन में आना-जाना था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान नाबालिग से हो गई थी।
आरोपी ने गुरुवार को अकेला पाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को भी उसने बच्ची के साथ फिर से दुष्कर्म किया।
तीसरे दिन विरोध पर हुआ पर्दाफाश, लोगों ने पीटा
शनिवार को जब आरोपी ने तीसरी बार दुष्कर्म का प्रयास किया, तो पीड़िता सहमने के बजाय उससे भिड़ गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय युवक मौके पर पहुंच गए। युवकों ने आरोपी विजय सारथी को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी।
आरोपी युवक गिरफ्तार
पूछताछ करने पर जब पीड़िता ने आपबीती सुनाई, तो लोग भड़क उठे और आरोपी को घसीटते हुए पास ही स्थित महिला थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की बयान और शिकायत के आधार पर आरोपी विजय सारथी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।