सरगुजा के कुनिया में महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Chhattisgarh Crimesसरगुजा के कुनिया में महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। रविवार को कमलेश्वरपुर में विवाद की स्थिति बनने और विवाहिता के मायके पक्ष की मांग पर सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम अंबिकापुर में हुआ। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कुनिया निवासी मिनी यादव (23) की शादी करीब 4 साल पहले कुनिया के ही अनुज यादव से हुई थी। दोनों की 18 महीने की एक बेटी भी है। शनिवार शाम को अनुज यादव चार पीकर अपनी बेटी को साथ लेकर घर से कुछ दूर स्थित किराना दुकान में चला गया था। इस दौरान घर में मिनी यादव ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।

घटना की सूचना शाम करीब 7 बजे अनुज यादव को मिली तो वह आनन-फानन में दुकान बंद कर घर पहुंचा। मिनी यादव को परिजनों ने फंदे से उतार लिया था। उसे कमलेश्वरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, हंगामा

घटना की सूचना पर मिनी यादव के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे। वे भी कुनिया के निवासी हैं। परिजनों ने मिनी यादव की मौत के बाद प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मिनी यादव के पिता एवं परिजन रविवार को कमलेश्वरपुर में मिनी यादव का पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं हुए और डॉक्टरों की टीम से अंबिकापुर में पोस्टमॉर्टम कराने की मांग रखी।

परिजनों की मांग पर शव को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम किया और शव परिजनों को सौंपा दिया गया। कमलेश्वरपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिता ने कहा- दहेज में कार की डिमांड

मिनी यादव के पिता संजय यादव ने कहा कि मिनी यादव को प्रताड़ित किया गया है। उसके साथ मारपीट भी की गई है। शादी के पहले कोई डिमांड नहीं थी। तिलक में बुलट दिया गया था, उन्होंने कार मांगी थी। मैं नहीं दे सका।

संजय यादव ने बताया कि मिनी यादव ने पहले भी प्रताड़ना की जानकारी दी थी। उसकी मौत के बाद जब सूचना पर हॉस्पिटल गया तो उसके नाक, आंख में खून निकला था और नाखून लगा था। कमर के ऊपर निशान है। मेरी बेटी को न्याय मिले। अनुज यादव रात से फरार है। पति अनुज , ससुर गोवर्धन यादव, उसकी सास और ननद चारों उसे प्रताड़ित करते थे।

Exit mobile version