जगदलपुर के गंगानगर इलाके में एक युवक के साथ मारपीट और छीनाझपटी की कोशिश की गई

Chhattisgarh Crimesजगदलपुर के गंगानगर इलाके में एक युवक के साथ मारपीट और छीनाझपटी की कोशिश की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, युवक नशे में थे। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर मारपीट की घटना हुई। इसके अलावा वीडियो में डंडे से दुकान-घर के सामने तोड़-फोड़ करते नजर आए। आरोप है कि मारपीट के दौरान उससे पर्स और पैसे छीनने का भी प्रयास किया गया।

लोगों की जुटी भीड़

घटना में पीड़ित युवक को चोटें आई हैं। वहीं शोरगुल होते देख स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुटने लग गई। घटना का वीडियो बनाए जाने के बाद वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने की कार्रवाई शुरू की।

जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित युवक के बयान के आधार पर जांच शुरू की गई। वीडियो फुटेज समेत बाकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। वहीं, घटना में शामिल दो अन्य युवक फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

अधिकारी बोले- जांच जारी

DSP सुमीत चंद्रा का कहना है कि वायरल वीडियो की भी बारीकी से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि, पुलिस की जांच पूरी होने और आरोपियों के पकड़े जाने के बाद इनके नामों का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version