छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक हाथी मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक हाथी मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। यह घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार रात करीब 10 हाथियों का दल चारमार क्षेत्र की रेलवे पटरी पार कर जंगल की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। शरीर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं।

घायल हाथी को बचाने में जुटा विभाग

टक्कर के बाद हाथी रेलवे ट्रैक के पास ही जमीन पर गिर गया। घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को मिलने पर उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। टीम घायल हाथी की निगरानी और उपचार में जुटी हुई है

Exit mobile version