
इस कार्रवाई के दौरान बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जब्त गांजे की खेप को निर्धारित प्रक्रिया के तहत NMDC प्लांट के फर्नेस में जलाकर नष्ट किया गया।
वहीं, 6500 मिलीलीटर नशीली सिरप को भी नियमानुसार गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार नष्ट की गई मादक सामग्री का कुल अनुमानित कीमत 2 करोड़ 2 लाख 97 हजार 560 रुपए है।
खाली प्लास्टिक बोतलें रीसाइक्लिंग के लिए भेजी गईं
पुलिस ने बताया कि नशीली सिरप की खाली प्लास्टिक बोतलों को पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए रीसाइक्लिंग के लिए प्लास्टिक फैक्ट्री भेजा गया। यह कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के गाइडलाइन के तहत की गई है।
बस्तर SP शलभ कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी।