
मृतक का नाम तारेंद्र बंछोर (50) है, जो सेलूद गांव के रहने वाले थे। तारेंद्र भाजपा से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता थे और पूर्व उपसरपंच के रूप में भी कार्य कर चुके थे। वे सांसद विजय बघेल के समर्थकों में गिने जाते थे। फिलहाल, पुलिस कोई अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
ग्रामीणों ने सुबह बाजार चौक स्थित चारबांधा तालाब के पास मंदिर परिसर में चंपा के पेड़ से तारेंद्र बंछोर का शव देखा। उन्होंने तत्काल उतई पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
तबीयत खराब हुई थी
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले तारेंद्र बंछोर की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर वे घर लौट आए थे। हालांकि, अभी तक सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
जांच में जुटी पुलिस
उतई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिश्तेदारों और ग्रामीणों से पूछताछ कर अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।