बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में मंगलवार को पारिवारिक विवाद के दौरान पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में मंगलवार को पारिवारिक विवाद के दौरान पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। बेटा शराब के नशे में आए दिन घर में झगड़ा करता था। इसी बात से परेशान होकर पिता ने पहले डंडे से उसकी पिटाई की, फिर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुशमुली की है। यहां रहने वाला 30 साल का विजेंद्र श्रीवास शराब पीने का आदी था। परिजनों के अनुसार, वह नशे में अक्सर घर में हंगामा करता और परिवार के लोगों से झगड़ा करता था। मंगलवार को भी उसने शराब पीकर घर में विवाद शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि बेटे की रोज-रोज की हरकतों से परेशान पिता मोहित राम श्रीवास का सब्र टूट गया। गुस्से में उन्होंने पहले डंडे से विजेंद्र की पिटाई की। इसके बाद कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी पिता हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

शुरुआती जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद और शराब के नशे में हुआ झगड़ा सामने आया है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version