डुमरिया स्थित गोबरी नदी में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई’

Chhattisgarh Crimesअवैध रेत उत्खनन की जानकारी मिलने पर कलेक्टर कोरिया के निर्देशानुसार गत सोमवार को खनिज विभाग के अमले द्वारा तहसील बैकुण्ठपुर अंतर्गत ग्राम डुमरिया स्थित गोबरी नदी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

जिला खनिज अधिकारी ने उक्ताशय की जानकारी दी है कि निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए दो वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें एक ट्रैक्टर एवं एक मिनी ट्रक शामिल हैं। उक्त दोनों वाहनों को जप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना पटना की सुपुर्दगी में दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अवैध खनिज रेत उत्खनन एवं परिवहन के लिए कच्चे मार्ग का निर्माण किया गया था। अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु जेसीबी मशीन की सहायता से उक्त कच्चे मार्ग को काटकर अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे भविष्य में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

खनि अधिकारी ने जानकारी दी है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है तथा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version