छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में लैलूंगा पुलिस ने कार से 13.24 लाख रुपये का गांजा जब्त किया, जबकि दूसरे मामले में जीआरपी ने एक महिला तस्कर को 3 लाख रुपए कीमत के गांजे के साथ पकड़ा। दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार से 13.24 लाख का गांजा बरामद

पहला मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की आई-10 कार में ओडिशा से अवैध गांजा लेकर लैलूंगा-पत्थलगांव मार्ग होते हुए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने टीम गठित कर कटकलिया-फोकटपारा तिराहे पर नाकेबंदी कराई।

नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम अर्जुन उपाध्याय (24) निवासी कैथापुर, थाना राजा तालाब, जिला वाराणसी (उत्तर प्रदेश) बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें 13 पैकेट में 26.484 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 13.24 लाख रुपए आंकी गई।

आरोपी को भेजा गया जेल

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। पुलिस ने गांजा और कार जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version