
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 28 जुलाई से 26 अगस्त 2026 तक महादेवसाल स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन सुबह 4:29 बजे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 4:31 बजे शालीमार के लिए रवाना होगी।
यात्रा को सुगम बनाने का उद्देश्य
वहीं, गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक महादेवसाल स्टेशन पर ठहरेगी। यह ट्रेन रात 9:36 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 9:38 बजे एलटीटी के लिए रवाना होगी।
रेलवे का कहना है कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह अस्थायी ठहराव दिया गया है। इससे महादेवसाल आने-जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।