छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीते 2 दिनों में मलेरिया से सरकारी हॉस्टल में रहने वाले 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कांकेर में बीते 2 दिनों में मलेरिया से सरकारी हॉस्टल में रहने वाले 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। जबकि दूसरे हॉस्टल में रहने वाले 11 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट पर है।

CMHO डॉ. आरसी ठाकुर ने कहा कि जिले में अचानक मलेरिया का आउटब्रेक सामने आया है। प्रभावित हॉस्टल और आसपास के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रही हैं। मरीजों को दवाएं दी जा रही है। सभी छात्रावासों में खास निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

तीन बहनों में एक की इलाज के दौरान मौत

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डोमाहर्रा के रहने वाली 3 सगी बहनों को तेज बुखार होने पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें 9 साल की करीना विश्वकर्मा की 25 जुलाई को इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी दोनों बहनों का इलाज जारी है।

छात्रावास के छात्र की भी गई जान

मर्दापोटी हॉस्टल में कई छात्रों को बुखार और सिरदर्द की शिकायत हुई थी। जांच में 4 छात्र मलेरिया पॉजिटिव मिले। इनमें 9 साल के छात्र सुभाष कुमेटी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे घर ले गए थे।

रविवार सुबह हालत गंभीर होने पर उसे दोबारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version