बीजापुर जिले के गंगालूर तहसील अंतर्गत ग्राम जरगोया में बुधवार सुबह खेत में जुताई कर रहे एक किसान की सूखे पेड़ की चपेट में आने से मौत

Chhattisgarh Crimesबीजापुर जिले के गंगालूर तहसील अंतर्गत ग्राम जरगोया में बुधवार सुबह खेत में जुताई कर रहे एक किसान की सूखे पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक किसान अनिराम पेरमा बुधवार (29 जुलाई) सुबह करीब 10 बजे अपने खेत में जुताई का काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत के पास खड़ा एक सूखा पेड़ अचानक भरभराकर उन पर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह एक दुर्घटना प्रतीत हो रही है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Exit mobile version