कल जारी होगा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का घोषणा पत्र

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रविवार 5 नवंबर को कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। खबर है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वो घोषणा पत्र लॉन्च करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घोषणा पत्र बनाने के लिए एक टीम तैयार की थी। मंत्री मो अकबर की अगुवाई में इसे तैयार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को हर वर्ग से हजारों सुझाव मिले, जिन्हें कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसान, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग अलग-अलग समुदाय को साधने का प्रयास दिखेगा। कई अहम एलान किए जाएंगे। हालांकि इससे पहले अलग-अलग मंचों से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी महत्वपूर्ण ऐलान और वादे कर चुके हैं।

Exit mobile version