छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई
घटना के बाद हाथी कुछ देर बाद वापस जंगल की ओर लौट गया। ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
धरमजयगढ़ वन मंडल में 129 हाथी मौजूद
शनिवार के रिकॉर्ड के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 129 हाथी मौजूद हैं। इनमें 38 नर, 59 मादा और 32 शावक शामिल हैं। हाथियों के अलग-अलग दल अलग-अलग रेंज के जंगलों में विचरण कर रहे हैं।
बाकारूमा रेंज में 2-3 हाथियों की मौजूदगी
बाकारूमा रेंज में फिलहाल 2-3 हाथियों के अकेले विचरण करने की जानकारी है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है। इसके बावजूद अचानक ग्रामीणों का हाथियों से सामना होने पर इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है।