
*एंड टू एंड कार्यवाही करते एक आरोपी को को ओड़ीसा से किया गया गिरफ्तार*
*गरियाबंद पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही से अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी चोट।*
विवरण- ‘‘ऑपरेशन निश्चय ” अभियान के अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है। अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों एवं चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 24.08.2026 की रात्रि थाना देवभोग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटगांव के चेक पोस्ट नाका, NH 130 C पर थाना देवभोग पुलिस टीम द्वारा डब्च् चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उडीसा राज्य की ओर से एक नारंगी रंग का आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 आते दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर विधिवत जांच की गई।
पूछताछ के आधार पर आरोपियों द्वारा उक्त गांजा ग्राम डेंगागुड़ा, थाना आमपानी, जिला कालाहांडी, ओडिशा निवासी विनोद दिसारी से प्राप्त करना बताया गया। उक्त तथ्य के आधार पर प्रकरण एण्ड टू एण्ड कार्यवाही करते हुए उड़ीसा निवासी 05) विनोद दिसारी को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी के उसके कब्जे से गांजा क्रय-विक्रय में प्रयुक्त 05 लाख रूपये को जप्त किया गया। प्रकरण पांचों आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से अपराध धारा सदर 20 (B) (ii) (C) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपियों को समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
▪️ *गिरफ्तार आरोपी*
01) संतोष अनंता मोहिते, पिता अनंता मोहिते, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम ब्लॉक बी, शंकर मंदिर के पास, तलोजा पापड़ीचापड़ा, तलोजे मजकूर, थाना खारघर, जिला रायगढ़, महाराष्ट्र।
02) सुमित सुभाष थोड़वे, पिता सुभाष थोड़वे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम आलंदी, मर्कल रोड, स्वर्णा होटल थोड़वे बस्ती, चरहोली खुर्द, आलंदी देवाची, थाना पुणे, जिला पुणे, महाराष्ट्र।
03) पंकज अनंता मोहिते, पिता अनंता मोहिते, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम आशियाना लेक्यू, रूम नं. 201, बिविंग परची, खोपोली, थाना खालापुर, जिला रायगढ़, महाराष्ट्र।
04) जलंधर खम्हारी, पिता घनश्याम खम्हारी, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम गहनामुड़ा, थाना कोकसर, जिला कालाहांडी, ओडिशा।
05) विनोद दिसारी, पिता पुरुषोत्तम दिसारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम डेंगागुड़ा, थाना आमपानी, जिला कालाहांडी, ओडिशा।
*जप्त सामग्री*
1. अवैध गांजा 400 किलो ग्राम, अनुमानित कीमत लगभग 02 करोड़ रूपये।
2. नारंगी रंग का आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये।
3. नीले रंग की ग्लैमर मोटर सायकल क्रमांक OD 08 W 5814 अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये
4. 03 नग टच स्क्रीन मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 15 हजार
5. नगद राशि 01 लाख 50 हजार रूपये।
6. आरोपी विनोद दिसारी से गांजा के क्रय-विक्रय में प्रयुक्त 05 लाख रूपये जप्त की गई।