छत्तीसगढ़ के धमतरी में रविवार रात विशाखापट्टनम रोड पर तूफान वाहन पलटने से 8 लोग घायल हो गए

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी में रविवार रात विशाखापट्टनम रोड पर तूफान वाहन पलटने से 8 लोग घायल हो गए। जबकि एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सभी सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। फिलहाल, सभी घायलों को इलाज जारी है। यह घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, पटेल समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सिहावा में रखा गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने बारना राज पाली के पटेल समाज के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी तूफान वाहन से विशाखापट्टनम रोड से वापस आ रहे थे।

वाहन मालिक की मौत

इस दौरान ग्राम राजपुर के आगे सड़क में रखे मुरम के ऊपर चढ़ने से वाहन पलट गया। इस हादसे में मेघा निवासी 65 वर्षीय सुखाऊ राम पटेल की मौत हो गई। वह वाहन के मालिक थे और उनका कोई रिश्तेदार वाहन चला रहा था।

हादसे में घायलों के नाम

घायलों में कुमार पटेल (58), मनोज पटेल (46), पुरुषोत्तम पटेल (32), तुलसीराम पटेल (45) और नीरज पटेल (35) सहित लगभग 8 लोग शामिल हैं। सूचना मिलने पर कुरूद और मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एम्बुलेंस से कुरूद अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

वहीं, मृतक का शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में एडिशनल एसपी मणिशंकर चंद्रा का कहना है कि सभी सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, इस दौरान यह हादसा हुआ है, एक की मौत और आठ लोग घायल हैं। इस मामले में अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

Exit mobile version