
छत्तीसगढ़ के कांकेर में चलती बस के टायर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर ने बस रोकी और यात्रियों ने उतरकर अपनी जान बचाई। वहीं दुकानदारों ने पानी डालकर आग बुझाया।
जानकारी के मुताबिक, पायल बस सीजी 07 ई 7722 बस स्टैंड से निकलकर कोठारी पेट्रोल पंप को पार कर रहा था। तभी पीछे के टायर से धुआं निकलने लगा। बस रुकते ही दुकानदारों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद बस को वॉशिंग शॉप ले जाया गया।
क्लच प्लेट खराब होने से लगी आग
वहां मशीन की मदद से जले टायर को निकाला गया। वहीं यात्रियों को दूसरी बस से उनकी मंजिल तक भेजा गया। यातायात प्रभारी दीपक साव ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही टीम रवाना हो गई थी। प्रथम दृष्टया क्लच प्लेट खराब होने की वजह से आग लगने का बात सामने आया है।
बस ड्राइवर और हेल्पर को हिदायत देते हुए कहा गया है कि बस को पूरी तरह मरम्मत करवाए उसके बाद ही सड़क में उतारकर यात्रियों को बैठाए।