जानकारी के मुताबिक, ग्राम दोरना निवासी वनस्पति दास (39 वर्ष) बुधवार को घर में बच्चों के साथ थी। घर के अन्य सभी सदस्य गांव के देवानंद प्रधान के खेतों में काम करने गए थे। वनस्पति दास का पति जनेवधारी दास शाम करीब 6 बजे घर पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी वनस्पति ने पलसुन (सब्जी काटने का धारदार हथियार) से स्वयं का गला काट लिया है। उसके गले से खून निकल रहा था।
हॉस्पिटल पहुंचने के पहले मौत वनस्पति दास को उसके बेटे अजय, अभिषेक व भतीजा सुखसाय बाहर लेकर बाहर आए और निजी वाहन में लेकर अंबिकापुर मिशन हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल पहुंचने के पूर्व उसकी हालत बिगड़ गई। मिशन हॉस्पिटल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके गले की नस कट गई थी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।
पति नहीं बता सका कारण पुलिस ने मृतका वनस्पति दास के पति जनेवधारी दास का बयान दर्ज किया। वह पुलिस को वनस्पति दास द्वारा स्वयं का गला काटने का कारण नहीं बता सका। आशंका है कि घरेलू विवाद के कारण उसने स्वयं का गला काटा था।
मृतका के शव का गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।