छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों की संख्या बढ़ाने का अभियान शुरू किया गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों की संख्या बढ़ाने का अभियान शुरू किया गया है। रायपुर जंगल सफारी से 35 हिरणों को लाकर टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ा गया।

वन विभाग ने ड्रोन कैमरे से हिरणों के जंगल में प्रवेश का दृश्य कैद किया। वीडियो में हिरण खुले आसमान के नीचे जंगल में स्वतंत्र रूप से दौड़ते नजर आए। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन की देखरेख में यह कार्यक्रम हुआ।

हिरण, सांभर और नीलगाय की संख्या बढ़ाना है

उप निदेशक जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम ‘Prey base augmentation’ प्रोग्राम के तहत किया गया है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य रिजर्व में हिरण, सांभर और नीलगाय की संख्या बढ़ाना है। इससे शाकाहारी वन्य प्राणियों की आबादी में वृद्धि होगी। साथ ही मांसाहारी जानवरों के लिए भोजन की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

वन विभाग के अनुसार इस पहल से मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में मदद मिलेगी। एक के बाद एक हिरण झुंड में जंगल में प्रवेश करते देखे गए। इस कार्यक्रम से उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की प्राकृतिक संपदा और समृद्ध हुई है।

Exit mobile version