फ्लाइट में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। इनमें प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, सराईपाली के प्रखर अग्रवाल और रायपुर के तनय लुनिया भी शामिल थे। फ्लाइट डायवर्ट होने के बाद यात्रियों को भुवनेश्वर एयरपोर्ट ले जाया गया।
यात्रियों ने बताया कि, लंबे इंतजार के बाद लोग भूखे थे। यात्रियों ने फ्लाइट में कॉम्प्लिमेंट्री नाश्ता उपलब्ध करने की मांग की, लेकिन फ्लाइट में नाश्ता नहीं मिलने के कारण यात्री फ्लाइट में भड़क उठे। यात्रियों ने कहा कि, एयर इंडिया को इस स्थिति में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखना चाहिए था।
एयर इंडिया की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया
एयर इंडिया की ओर से अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम और विजिबिलिटी की समस्या के कारण यह फैसला लिया गया। यात्रियों ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद करीब 9.30 बजे भुवनेश्वर से फ्लाइट रायपुर के लिए रवाना हुई। 10.30 बजे फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट में लैंड किया।