विदेश दौरे से आज लौटेंगे CM, बीजेपी करेगी स्वागत

Chhattisgarh Crimesमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विदेश दौरा आज 30 अगस्त को पूरा होने जा रहा है। 10 दिन के जापान दौरे के बाद वे राजधानी रायपुर लौटेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। रायपुर शहर जिला भाजपा ने इस अवसर को भव्य बनाने के लिए बैठक की।

दरअसल, सीएम साय जापान-दक्षिण कोरिया यात्रा पर गए हुए थे। वजह प्रदेश में विदेशी निवेश लाना था, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। प्रदेश की तरक्की हो। कारोबारियों से छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति 2024–30, प्राकृतिक संसाधनों और कुशल मानव संसाधन की ताकत को रेखांकित करते हुए निवेश, तकनीकी हस्तांतरण और स्किलिंग के क्षेत्र में संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सीएम ने कहा कि इस सहयोग से छत्तीसगढ़ के किसानों, श्रमिकों और स्थानीय उद्यमियों को लाभ होगा। खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, स्टील और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश से रोजगार के हजारों अवसर मिलेंगे। साथ ही, तकनीकी हस्तांतरण से स्थानीय उद्योगों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।

तकनीकी सहयोग और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा

साय के इस दौरे को पार्टी विकास और निवेश के लिहाज से ऐतिहासिक मान रही है। माना जा रहा है कि जापान प्रवास से छत्तीसगढ़ में तकनीकी सहयोग और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया है।

निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन और निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ अपनी प्रो-एक्टिव एवं विकासोन्मुख औद्योगिक नीति 2024–30, प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और प्रशिक्षित जनशक्ति के बल पर वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है

Exit mobile version