
घटना के बाद आदिवासी समाज ने इसे अपने पुरखों का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की थी। समाज ने प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और कैमरे लगाने की मांग भी की है।
मेडिकल जांच के बाद मानसिक चिकित्सालय भेजा गया
दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर के अनुसार, आरोपी महिला को मेडिकल जांच के बाद मानसिक चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने महिला के पति से इलाज संबंधी दस्तावेज मांगे हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।