दुर्ग के नेवई पुलिस ने निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesदुर्ग के नेवई पुलिस ने निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जवाहर नगर दुर्ग निवासी आकाश शर्मा ने अपने परिचित अनिरुद्ध ताम्रकार से 25 लाख 52 हजार 886 रुपए हड़प लिया था पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि, यह धोखाधड़ी 28 दिसंबर 2021 से 5 सितंबर 2022 के बीच हुई। आरोपी ने न्यूट्रिशन कंपनियों में अधिक मुनाफे का लालच देकर पीड़ित से पैसे लिए। पीड़ित ने विश्वास में आकर कई बार आरोपी के खाते में पैसे जमा किए। निजी खर्चों में किया पैसे का इस्तेमाल

 

आरोपी ने न तो कंपनियों में निवेश किया और न ही पैसे लौटाए। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने थाना नेवई में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पाया गया कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से पीड़ित को धोखा दिया। उसने सारी रकम अपने निजी खर्चों में इस्तेमाल कर ली।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 28 अगस्त को उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

Exit mobile version