
राजधानी रायपुर के माना स्थित नवोदय स्कूल में चार स्टूडेंट्स के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सभी स्टूडेंट क्लास 10th में पढ़ते हैं। जानकारी के मुताबिक चारों स्टूडेंट एक साथ एक ही मोबाइल पर कुछ वीडियो देख रहे थे। रात के करीब 1:00बजे थे। इसी दौरान हॉस्टल वार्डन राउंड पर आया। कमरे के भीतर से स्टूडेंट्स के खिलखिलाने और बात करने की आवाज सुनी। वार्डन बच्चों के कमरे के अंदर गया। बच्चों के हाथ में मोबाइल देखकर उन्हें चिल्लाने लग। पूरे मामले की जानकारी वार्डन ने स्कूल के शिक्षक डी.के. सिंह को दी। इसके बाद शिक्षक और वार्डन ने चारों बच्चों को छड़ी और रॉड से पीटा। एक बच्चे का आरोप है कि सिंह ने प्राइवेट पार्ट पर भी मारने की कोशिश की थी।इस पिटाई में एक बच्चे के हाथ-पांव में गंभीर चोट भी आई है। बाकी तीन बच्चों के भी शरीर में कई जगहों पर निशान भास्कर को दिखे। इन चारों के के अलावा भी स्कूल के अन्य बच्चों से भी हमने बात की है।
सभी का कहना है कि डी के सिंह सर सबको पीटते हैं। छठवीं क्लास के छोटे बच्चों को छड़ी से मार देते हैं। पूरे मामले पर हमने स्कूल, बच्चों के गार्जियन, अधिकारियों और स्टूडेंट से भी बात की। सभी ने अपनी तरह से पूरे मामले को इन्टरप्रिटेशन किया है। एक-एक कर हम सभी का पक्ष आपके सामने रख रहे हैं…