
इस तरह हुआ खुलासा
पुलिस को सूचना जानकारी मिली कि एक ट्रक में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। जब पुलिस ने ट्रक (PB 02 EJ 3009) की तलाशी ली, तो उसमें एक छुपा हुआ चैंबर मिला। इस चैंबर में गांजा छिपाया गया था। पुलिस की सतर्कता से यह खुलासा हो गया।
हरियाणा और राजस्थान के हैं दोनों तस्कर
पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए दोनों तस्कर ईश्वर सिंह जिला झज्जर (हरियाणा) और रामु सिंह परमार जिला धौलपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि यह गांजा ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था।
8 महीनों में 1.25 करोड़ का गांजा जब्त, 41 गिरफ्तार
इस साल कबीरधाम पुलिस ने अब तक 14 मामलों में कार्रवाई की है। कुल 41 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और 1.25 करोड़ रुपए से ज्यादा का गांजा जब्त किया गया है। हाल ही में पुलिस ने नशीली दवाओं के सप्लायर को भी रायपुर से गिरफ्तार किया है।
सभी होगी कार्रवाई
एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा है कि जो भी नशे का काम करेगा, उसे किसी हालत में नहीं बख्शा जाएगा। चाहे तस्कर हो या किसी भी तरह से उसे मदद देने वाला व्यक्ति, सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि जिले के युवा नशे से दूर रहें।