अगले 3 दिन बारिश…फिर कम होगी एक्टिविटी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। उसके बाद बारिश की गतिविधि में कमी आएगी। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 33 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

सभी जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं 12 सितंबर तक प्रदेश में 1018.5 मिमी बारिश हो चुकी है। औसत से ये 2 प्रतिशत कम है। इस साल अगस्त के महीने को छोड़ दें तो मानसून अब तक सामान्य रहा है।

पिछले 24 घंटे में बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई। कांकेर जिले के चारामा में सबसे ज्यादा 82 मिमी बारिश हुई है। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34 डिग्री बिलासपुर में रहा, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2°C दुर्ग में रहा।

बलरामपुर में सबसे ज्यादा पानी बरसा

प्रदेश में अब तक 1018.5 मिमी बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 475.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, बेमेतरा, जगदलपुर में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है।

वहीं, बलरामपुर जिले में 1367.4. मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 52% अधिक है। आंकड़े 1 जून से 12 सितंबर 2025 तक के हैं।

Exit mobile version