16 अक्टूबर तक ED की रिमांड पर रिटायर्ड IAS आलोक-टुटेजा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के नान घोटाला केस के आरोपी रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा ने ED कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट ने दोनों को 4 सप्ताह की ED की कस्टोडियल डिमांड पर भेजा है। दोनों से 16 अक्टूबर तक ED के हेड ऑफिस दिल्ली में पूछताछ की जाएगी। दोनों आरोपी सरेंडर करने के लिए 5 दिनों से ED कोर्ट के चक्कर लगा रहे थे।

आलोक शुक्ला सोमवार को तीसरी बार सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे थे। ED के अधिकारियों की मौजूदगी में कोर्ट में अभी सरेंडर करने की प्रक्रिया की गई। कोर्ट के बाहर CRPF जवानों की तैनाती रही। दोनों आरोपियों को लेकर ED की टीम रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद रायपुर की ED कोर्ट में सुनवाई हुई है। घोटाले के आरोपी रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा भी कोर्ट पहुंचे। ED ने कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट का आवेदन लगाया था।

इसके पहले आलोक शुक्ला 18 सितंबर को भी कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन कोर्ट ने सरेंडर कराने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि अभी सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर अपलोड नहीं हुआ है। सरेंडर नहीं करा सकते हैं। इसके बाद 19 सितंबर को शुक्ला फिर कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन ED के वकील केस डायरी लेकर नहीं पहुंचे थे।

Exit mobile version