
मृतकों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना स्थल का सर्वेक्षण कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार वाहन चालक को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। मृतकों के परिजनों में दुख का माहौल
इस हादसे से स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों में दुख का माहौल है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। पुलिस प्रशासन ने राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित गति बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी जारी की है।