वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का किराया बढ़ाया
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि प्रदेश में बोर्ड के पास लगभग सात हजार करोड़ की संपत्ति है। इतनी संपत्ति होने का बोर्ड कोई लाभ नहीं हो रहा है। बजट नहीं होने के कारण बोर्ड अपने उद्देश्यों को भी पूरा नहीं कर पा रहा है। हमने अपनी सभी संपत्तियों का किराये पर संशोधन किया है। वक्फ की संपत्तियों का किराया अभी भी दो से पांच सौ रुपये के बीच में हैं। जो बाजारा भाव से बहुत कम है। वहीं पर निजी दुकानों का किराया 50 हजार रुपये तक है।
वक्फ की संपत्तियों को लेकर किराए पर दिया
वक्फ की संपत्तियों का किराया बहुत कम है। इसकी वजह से जिन लोगों का बोर्ड की संपत्तियों में कई पीढ़ियाें से कब्जा है, वह छोड़ना नहीं चाहता है। वो खुद व्यवसाय नहीं कर रहे हैं तो उसे दूसरे को किराया में दे रखा है। हमे जानकारी मिली है कि हमसे पांच हजार रुपये में दुकान लेकर 35 हजार में किराया पर दे दिया है।
बोर्ड की संपत्तियों की हुई फर्जी रजिस्ट्रियां
प्रदेश में बोर्ड की संपत्तियों की लोगों ने फर्जी रजिस्ट्रियां भी करवा ली है। बोर्ड के कानून के मुताबिक संपत्तियों को बेचा नहीं जा सकता है। दान में मिली संपत्तियों का सिर्फ समाज सेवा और किराया देकर उपयोग कर सकते हैं। प्रदेश में पांच सौ से अधिक संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री की जानकारी है। फर्जी रजिस्ट्री रद करने के लिए पंजीयक को पत्र लिखा है। ये संपत्ति अलग-अलग शहरों के प्राइम लोकेशन में हैं, जिनकी कीमत करोड़ो में हैं।