
रायपुर में कैरेक्टर शक में पत्नी पर ब्लेड से हमला हो गया है। महिला मायके गई थी। जब वह वापस लौटी तो पति ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। आरोपी कैरेक्टर पर शक करते हुए गाली गलौज देने लगा। महिला ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई और पुलिस को शिकायत दी। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अभनपुर थाना क्षेत्र की निवासी है। अस्पताल में झाड़ू पोछा का काम करती है। 29 सितंबर को अपनी बहन की लड़की की शादी में गुढ़ियारी गई थी। 30 सितंबर के शाम 6 बजे वह अपने गांव वापस लौटी। तो उसके पति कुलदीप ने विवाद शुरू कर दिया। उसने महिला के करैक्टर पर शक करते हुए आरोप लगाया। फिर अश्लील गाली गलौज देने लगा।
गले में आई चोंटे
आरोपी पति ने फिर अपने पास रखे रेजर ब्लेड से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। ब्लड महिला के गले में जाकर लगा। इस दौरान आरोपी ने कहा कि आज तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा। जान से मार कहने लगा। महिला ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। फिर उसने अभनपुर थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस आरोपी पर हाफ मर्डर में मुकदमा दर्ज किया है।