छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में लाश मिली

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। पत्नी का शव खेत के मेड़ पर पड़ा मिला, जबकि पति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस को पत्नी के जहर खाने की भी आशंका है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान अमित इंदुआ (29) और पत्नी अंजू इंदुआ (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों मंगलवार की रात दुर्गा दर्शन के लिए निकले थे। लौटने के बाद बच्चों को सुलाकर घर से बाहर चले गए। सुबह खेत में दोनों की लाश मिली। पीएम रिपोर्ट के बाद वजह स्पष्ट हो पाएगी

 

स्थानीय लोगों के अनुसार अमित शराब पीने का आदी था। पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। पुलिस को यह भी आशंका है कि अंजू ने जहर खा लिया होगा। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

 

6-7 दिन पहले दंपती में हुआ था विवाद

 

इस पूरे मामले पर SSP रजनेश सिंह ने बताया कि 6-7 दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। विवाद के दौरान पत्नी ने पति को धक्का दे दिया था। परिजनों के मुताबिक इस बात से युवक व्यथित था। मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Exit mobile version