
इसे देख पति ने बीच-बचाव किया। वह शराब के नशे में था। बीच-बचाव के बाद कमरे में दंपती झगड़ने लगे। पत्नी ही गाली-गलौज करते हुए पति से मारपीट करने लगी। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया। दर्द से कहराता हुए वह बाहर निकला। इन धाराओं के पत्नी के खिलाफ केस दर्ज
इसके बाद परिजन उसे लैलूंगा अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने इलाज करते हुए प्राइवेट पार्ट पर 7 से 8 टांके लगाए। इस मामले में पीड़ित पति ने रविवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ धारा 296 , 115 (2), 118 (1) BNS के तहत केस दर्ज किया।
पुलिस हिरासत में पत्नी, पूछताछ जारी
फिलहाल, पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि पति के शिकायत पर पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मामले में जांच चल रही है। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।